कानपुर के हुक्का बार में नाबालिग से रेप, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

Rohit Kumar
3 Min Read

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में दिल दहला देने वाली वारदात समने आई है. डॉक्टर दंपति की नाबागिल बेटी के साथ हुक्काबार में बलात्कार किया गया. इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार की भी कोशिश की गई. नाबालिग लड़की को अकेला देख हैवानों ने उसके शरीर पर कई जगह दांत से काटा भी है. यह पूरा मामला कानपुर थाने के बर्रा क्षेत्र का है. पुलिस ने इस मामले पर कार्रवाई शुरू कर दी है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नाबालिग बेटी के पिता (डॉक्टर) ने आठ लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है. पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी 16 साल की है. बेटी के इंस्टाग्राम अकाउंट में शहर का ही एक लड़का विनय ठाकुर जुड़ा हुआ है. उस लड़के ने कर्रही के एमजी कैफे (हुक्काबार) में बुलाया था.

पिता ने पुलिस को रिपोर्ट लिखवाते हुए बताया कि लड़के ने बेटी को हुक्का पिलाया और साथ ही कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया. फिर उसने हुक्का बार में उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद विनय ने नाबालिग बेटी को सुनसान जगह ले गया. जहां उसके और भी साथी आ गए. उसने अमन, अजय समेत 8 युवकों के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया.

पीड़िता ने परिवारवालों को बताई आपबीती

बेटी ने इस चीज को लेकर विरोध किया. छीनाझपटी में लड़कों ने नाबालिग लड़की के शरीर पर कई जगह काट लिया. किसी तरह वह वहां से बचकर भाग निकली. अपने परिवार वालों को पूरी आपबीती बताई. इसके बाद पिता ने पुलिस थाने पहुंच कर इस मामले की रिपोर्ट लिखाने पहुंच और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग की है.

वीडियो और फोटो वायरल करने की दी धमकी

पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी लड़के बेटी का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे रहे हैं. वहीं, इस मामले पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, मारपीट व धमकी समेत कई मामलों में रिपोर्ट दर्ज की है. नौबस्ता थाने के एसपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि पिता ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

Share This Article
Leave a Comment