बहुजन समाज पार्टी के कई कार्यकर्ता आज भाजपा में हुए शामिल

Rohit Kumar
1 Min Read

आज भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक जिला कार्यालय पर हुई जिसमें दनकौर व्यापार मंडल अध्यक्ष रजनीकांत अग्रवाल और दनकौर वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष अजय भाटी बिलासपुर से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे हरेंद्र शर्मा समेत पूर्व चेयरमैन पति कुक्की नागर ने आज बहुजन समाज पार्टी छोड़ पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद डॉ महेश शर्मा दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर जिला अध्यक्ष विजय भाटी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की दनकौर नगर पंचायत चेयरमैन अजय भाटी ने कहा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चौमुखी विकास हुए हैं प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास और गुंडाराज को खत्म कर दिया है भ्रष्टाचार अधिकारियों को उनके कार्य को देखते हुए डिमोट किया जा रहा है जिसको देखते हुए आज दनकौर नगर पंचायत के सभी सभासद समेत सैकड़ों लोग आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं इस मौके पर सभासद हरिदत्त शर्मा सभासद नरेंद्र नागर अजीत चौहान समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे

Share This Article
Leave a Comment