समुद्र किनारे लेटकर मल्लिका शेरावत ने दिखाया अपना बोल्ड अंदाज, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का ये वीडियो

Rohit Kumar
3 Min Read

नई दिल्ली: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने फिल्म ‘मर्डर’ में इमरान हाशमी के साथ बोल्ड सीन देकर तहलका मचा दिया था. वह अक्सर अपने हॉट अवतार की वजह से चर्चा का हिस्सा बनी रहती हैं. मल्लिका असल जिंदगी में काफी बोल्ड हैं, इसका सबूत उनका इंस्टाग्राम अकाउंट है. उन्होंने अपनी एक्टिंग से लाखों दर्शकों का दिल तो जीता ही है, साथ ही लोग उनके स्टाइलिश अंदाज के दीवाने भी हैं.

मल्लिका फिर हुई बोल्ड

मल्लिका अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। भले ही वह इस समय फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन फैंस के बीच चर्चा में कैसे रहना है ये मल्लिका बखूबी जानती हैं. अब एक्ट्रेस एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं. एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह 45 साल की उम्र में बोल्डनेस की सारी हदें पार करती नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस ने दिखाया बोल्ड अवतार

हाल ही में मल्लिका ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस डीप नेक वन पीस ड्रेस पहने बीच पर लेटी हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो में मल्लिका बेहद हॉट और बोल्ड नजर आ रही हैं. इस दौरान एक्ट्रेस सन बाथ लेते हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

कुछ इस अंदाज में नजर आईं मल्लिका

मल्लिका ने अपने लुक को पूरा करने के लिए लाइट मेकअप किया है। यहां उन्होंने अपने बाल खुले रखे हैं। वीडियो में मल्लिका कैमरे की तरफ कातिलाना अंदाज दिखाकर लोगों को मदहोश कर रही हैं. एक्ट्रेस की बोल्डनेस देखकर फैंस के होश उड़ जाते हैं. वीडियो देखने के बाद यूजर्स के लिए इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो गया है कि मल्लिका की उम्र 45 साल है.

45 की उम्र में हॉटनेस की हदें पार

फैंस के साथ-साथ सभी यूजर्स मल्लिका के इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं. लोगों के लिए इन हरकतों से नजर हटाना मुश्किल हो गया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो मल्लिका शेरावत पिछले साल रिलीज हुई वेब सीरीज ‘नकाब’ में नजर आई थीं. उनकी वेब सीरीज एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

Share This Article
Leave a Comment