एनसीआर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, यूपी ATS ने दो संदिग्ध दबोचे

Amit
1 Min Read

नोएडा- उत्तर प्रदेश एटीएस ने एनसीआर में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए दो संदिग्धों को नोएडा से गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक दोनों आरोपियों पर पाकिस्तान समर्थित नेटवर्क के संपर्क में रहकर संवेदनशील ठिकानों की रेकी और बड़ी वारदात की तैयारी करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुट गई हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर स्लीपर सेल को सक्रिय करने और हमलों की योजना पर काम कर रहे थे। एजेंसियों को उनके कब्जे से हथियार बरामद होने की भी जानकारी मिली है। पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है, जबकि संभावित सहयोगियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

एटीएस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों ने कई संवेदनशील स्थानों की रेकी की थी और बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी थी, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया। जांच एजेंसियां अब इस पूरे मॉड्यूल के फंडिंग, संपर्क और संभावित नेटवर्क पर फोकस कर रही हैं।

Share This Article
Leave a Comment