ग्रेटर नोएडा में कंपनी परिसर में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Amit
1 Min Read

मृतक बिहार से आया था और फूड प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी में काम कर रहा था

ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के हबीवपुर स्थित एक निजी कंपनी के परिसर में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान दीपक सदा, निवासी थाना भरवरिया, समस्तीपुर, बिहार के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना की सूचना सुबह लगभग छह बजे मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।

परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि युवक ने आत्महत्या क्यों की। जानकारी के अनुसार, दीपक नौ दिन पहले बिहार से काम के लिए कंपनी परिसर में आया था और वह अन्य कर्मचारियों के साथ वहीं रह रहा था। कंपनी में फूड प्रोडक्ट्स का उत्पादन होता है।

मृतक के भाई को भी सूचित कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और कोई शिकायत अभी तक दर्ज नहीं हुई है।

Share This Article
Leave a Comment