डाकघर में दिनदहाड़े लूट: नकाबपोश युवक ने महिला पोस्टमास्टर से चाकू की नोक पर 51 हजार रुपये छीने

Amit
1 Min Read

 मोहिद्दीनपुर: बुधवार दोपहर मोहिद्दीनपुर गांव स्थित ब्रांच पोस्ट ऑफिस में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक नकाबपोश युवक ने चाकू की नोक पर महिला ब्रांच पोस्टमास्टर से 51 हजार रुपये लूट लिए। घटना के समय डाकघर में कोई अन्य कर्मचारी या व्यक्ति मौजूद नहीं था।

जानकारी के अनुसार, घटना करीब डेढ़ बजे हुई जब पोस्टमास्टर अमीषा अपने कार्यालय में अकेली थीं। उसी दौरान एक बाइक सवार युवक, जिसने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था, डाकघर में दाखिल हुआ और ग्राहक बनकर कैश निकालने की बात कहने लगा।

अमीषा ने बताया कि उन्होंने युवक को बताया कि फिलहाल नकदी नहीं दी जा सकती। इसके बाद युवक ने अचानक चाकू निकाल लिया और उन्हें धमकाते हुए सारा कैश सौंपने को कहा। जान का खतरा देखते हुए अमीषा ने कैश से भरा बैग उसे सौंप दिया।

लूट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment