साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र की आक्सी होम सोसायटी में रहने वाले भ्रूण विज्ञानी पर रोटवीलर कुत्ते ने काट लिया। हाथ और कंधे पर काटने से वैज्ञानिक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने कुत्ता के मालिक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
लोनी-भोपुरा रोड स्थित आक्सी होम सोसायटी में रहने वाले खेम करन गौतम ने बताया कि वह पेशे से (आईवीएफ) भ्रूण विज्ञानी हैं। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई को शाम करीब साढ़े छह बजे सोसायटी में पैदल घर जा रहे थे।
सोसायटी के अंदर ही टावर की लिफ्ट का इंतजार कर रहे थे। आरोप है कि तभी सोसायटी में रहने वाले मंगेश कुमार पांडेय अपने पालतू रोटवीलर कुत्ते को सीढ़ियों से लेकर नीचे आ रहे थे। इस दौरान कुत्ते ने उन पर अचानक हमला कर दिया।
कुत्ते ने कंधे तक रखा हुआ था पैर
कुत्ते ने मुंह पर मजल नहीं लगाया था। कुत्ता खतरनाक नस्ल का होने के चलते वह उसे संभाल भी नहीं पाए और उनके हाथ को अपने जबड़े में जकड़ लिया।
कंधे ने तक कुत्ते ने पैर रखे हुए थे। किसी तरह खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन तत्काल उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां पर उनका इलाज कराया।
आरोप है कि कुत्ता मालिक ने किसी प्रकार की कोई मदद नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने 27 जुलाई को टीलामोड़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

