रबूपुरा पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना रबूपुरा पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों धर्मा पुत्र केशवीर निवासी ग्राम भाईपुर ब्रह्मनान थाना रबूपुरा गौतमबुद्धनगर, थान सिंह पुत्र केशवीर निवासी ग्राम भाईपुर ब्रह्मनान थाना रबूपुरा गौतमबुद्धनगर को ग्राम भाईपुर ब्रहानान से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उपरोक्त अभियुक्तगण थाना रबूपुरा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 263/2022 धारा 323,504,325,308 भादवि के तहत वांछित चल रहे थे। 19 दिसंबर 2022 को अभियुक्तों द्वारा वादी लेखराज शर्मा पुत्र रामफल के परिवार वालों के साथ गाली गलौज व मारपीट की गई थी। जिस सम्बन्ध में उपरोक्त मुकदमा पंजीकृत किया गया था।गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment