नोएडा में लोटस ग्रुप के ऑफिस पर IT की छापेमारी, जानिए क्या है बड़ी वजह

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा में रियल एस्टेट कंपनी लोटस ग्रुप पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सेक्टर 126 स्थित दफ्तर के छठवे फ्लोर के ऑफिस में आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। दिल्ली आयकर विभाग की 10 सदस्यीय टीम छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई करोड़ों रुपए के कैश ट्रांजेक्शन को लेकर की जा रही है। बताया जा रहा है कि कैश ट्रांजेक्शन में टैक्स चोरी की शिकायत पर विभाग ने एक्शन लिया है। दरअसल, लोटस ने एक बिल्डर को प्लॉट बेचा था। जिसमें करोड़ों रुपए का कैश ट्रांजेक्शन हुआ था। विभाग ने इसी ट्रांजेक्शन को पकड़ा है।

Share This Article
Leave a Comment