रक्षा मंत्रालय की ASO की संदिग्ध मौत की जांच तेज, पति और ससुराल वालों के मोबाइल खंगाल रही पुलिस

News Desk
2 Min Read

पश्चिमी दिल्ली। रक्षा मंत्रालय की सहायक अनुभाग अधिकारी (एएसओ) नाजिया खानम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में द्वारका सेक्टर-23 थाना पुलिस की जांच जारी है। पुलिस अब मृतका के मोबाइल फोन के अलावा आरोपित पति और अन्य ससुराल वालों के फोन भी खंगाल रही है। कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल जानकारी के जरिये घटना से पहले और बाद के घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच टीम को अब पोस्टमार्टम और ऑटोप्सी के रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की वजह और परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है। आटोप्सी के में रिपोर्ट में यह पता चल सकेगा कि मौत की परिस्थिति क्या रही होगी। क्या किसी प्रकार का मानसिक प्रताड़ना तो नहीं दिया जा रहा था।

बयानों में बदलाव के कारणों और परिस्थितियों की पड़ताल

वहीं घटना स्थल से जुटाए गए साक्ष्यों को भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के निष्कर्षों के साथ मिलाकर देखा जाएगा। जांच में यह भी सामने आया है कि मृतका के स्वजन ने घटना के अगले दिन एसडीएम के समक्ष दिए बयान में बदलाव किया था। पुलिस अब बयानों में बदलाव के कारणों और परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है। इसके लिए स्वजन से दोबारा पूछताछ भी की जा सकती है।

पुलिस पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment