गर्म रोटी नहीं देने पर आग बबूला हुआ पति, पत्नी के पेट में घोंप दिया पेचकस

Rohit Kumar
1 Min Read

बड़ौत (बागपत)। ग्राम अलावलपुर में गर्म रोटी न देने पर पति ने पत्नी के पेट में पेचकस घोंप दिया। महिला का शोर सुनकर परिजन उधर दौड़े तो आरोपी पति भाग निकला। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
अलालवपुर गांव में मंगलवार सुबह खेत से काम करके घर लौटे युवक ने पत्नी से खाना मांगा। आरोप है कि उसकी पत्नी ने गर्म रोटी नहीं दी। इससे युवक को गुस्सा आ गया और पत्नी से मारपीट कर दी। इसी दौरान मेज पर रखा पेचकस पत्नी के पेट में घोंप दिया। महिला का शोर सुनकर परिजन उधर दौड़े तो आरोपी युवक भाग निकाला। युवक के परिजन उसकी घायल पत्नी को लेकर सीएचसी पहुंचे और उपचार कराया। पीड़ित ने पति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
उधर, परिजन व गण्यमान्य लोग मामले में समझौता कराने के प्रयास में लगे हुए हैं। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि अलावलपुर गांव निवासी नीतू ने अपने पति के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment