माउंट मानसलू के बेस कैंप में आया भीषण हिमस्खलन, सर्च ऑपरेशन जारी

Rohit Kumar
2 Min Read

नेपाल के माउंट मानसलू में बेस कैंप  भीषण हिमस्खलन टकराने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार तक नेपाल सरकार ने 58 अलग-अलग टीमों के 506 पर्वतारोहियों को चढ़ाई करने की अनुमति दी थी। हालांकि, बर्फबारी के कारण रास्ते पूरी तरह से खराब हो गए और कई नए रास्तों पर बर्फ भी जम गए जिससे फिसलन काफी ज्यादा बढ़ गई। हिमस्खलन के बाद कई लोग लापता हैं जिनकी तलाश में सर्च अभियान जारी है।

बता दें कि पिछले हफ्ते भी बेस कैंप हिमस्खलन की चपेट में आने से दो पर्वतारोहियों की मौत हो गई थी और 12 घायल हो गए थे।गौरतलब है कि लापता अमेरिकी पर्वतारोही हिलेरी नेल्सन बुधवार को मृत पाई गई थी। शिविर IV के ठीक नीचे के मार्ग में हिमस्खलन की चपेट में आने से घटना हुई थी। इसके अलावा सेवन समिट ट्रेक्स, सटोरी एडवेंचर, इमेजिन नेपाल ट्रेक्स, एलीट एक्सपीडिशन और 8Kएक्सपेडिशन के शेरपा पर्वतारोही भी घायल हो गए थे।

पिछले हफ्ते माउंट मानसलू में भीषण हिमस्खलन के आने के बाद हेलिकॉप्टर के जरिए इलाके में रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चलाए गए। हालांकि, खराब मौसम होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें भी आ रही है। एवरेस्ट की चढ़ाई कर रहे पर्वतारोहियों के लिए बेस कैंप लगाए जाते हैं जो हिमस्खलन की चपेट में आने का बाद पूरी तरह तबाह हो गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment