प्रेमी संग भागी बहू तो 70KM साईकिल चलाकर कमिश्नर से मिलने पहुंचा 72 वर्षीय बुजुर्ग

Rohit Kumar
2 Min Read

कोहरे और ठिठुरन भरी सर्दी के बीच एक महिला अपने बच्चों और पति को घर में छोड़कर प्रेमी के साथ भाग निकली। बहू को वापस लाने के लिए बुजुर्ग पुलिस से फरियाद करने पहुंचा। थाने पर बुजुर्ग की जब नहीं सुनी गई तो अपनी फरियाद पुलिस कमिश्नर को सुनाने की ठानी। शरीर पर एक पुराना कुर्ता पायजामा पहनकर एक 70 वर्षीय वृद्ध कड़ाके की सर्दी को दरकिनार करते हुए 70 किमी. साइकिल चलाकर बुजुर्ग जब कमिश्नर से मिला तो वह भी उसकी दास्तां सुनकर दंग रह गए।  बुजुर्ग ने बताया कि वह पहले थाने गया था, लेकिन उसकी शिकायत को अनसुना कर दिया गया। बुजुर्ग कमिश्नर से मिलकर बहू को वापस लाने की गुहार लगाई। कमिश्नर ने तुरंत एसपी को फोन करके कार्रवाई का आदेश दिया।

जेवरात लेकर घर से भाग गयी थी बहू

घाटमपुर के दहेली गांव निवासी वृद्ध रामप्रसाद (72) ने टूटे फूटे शब्दों से कंपकपाते हुए पुलिस कमिश्नर से कहा कि उसके घर में बेटा, बहू व दो बच्चे थे लेकिन 15 दिन पहले उसकी बहू कानपुर के नौबस्ता निवासी अपने प्रेमी सुमित के साथ जेवरात लेकर फरार हो गयी है, घर में मासूम बच्चे बिना मां के तड़प रहे हैं लेकिन जब वह अपनी यह शिकायत लेकर घाटमपुर पुलिस के पास गया तो पुलिस ने प्रेम प्रसंग का मामला बताकर उसे चलता कर दिया।

कई बार जाने के बाद भी उसकी सुनवाई नहीं हुई तो वह आज सात घण्टे साइकिल चलाकर पुलिस कमिश्नर के पासआया है। वृद्ध ने बताया कि वह सुबह पांच बजे गांव से निकला था। कमिश्नर ने उसकी शिकायत सुनी तो वह भी पसीज गए और तत्काल एसीपी दिनेश शुक्ला को फोन करके कार्रवाई को कहा। एसीपी ने बताया कि वृद्ध की शिकायत की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment