गाजियाबाद: 16 करोड़ के महामाया स्टेडियम के काम में देरी, अब दिसंबर तक पूरा करने की नई डेडलाइन

News Desk
2 Min Read

गाजियाबाद। महामाया स्पोर्टस स्टेडियम में 16 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्याें को पूरा करने की समय सीमा 26 अगस्त निर्धारित की गई थी, अब तक यह कार्य पूरे नहीं हुए हैं। अब स्टेडियम के सुंदरीकरण के कार्य को पूरा करने के लिए दिसंबर तक का समय निर्धारित किया गया है।

यूपी सिडको द्वारा महामाया स्टेडियम में 16 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीपरपज हाल, तीन स्वीमिंग पूल, पवेलियन बिल्डिंग बैडमिंटन, लान टेनिस, बास्केट बाल कोर्ट, बाक्सिंग शेड की मरम्मत व निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण स्टेडियम के अंदर सिंथेटिक मेटेरियल मिलने में देरी हुई, इसके बाद खराब मौसम और बजट की कमी के कारण भी सुंदरीकरण का कार्य समय पर पूरा होने में देरी हुई है।

छेद से टपकता रहा बैडमिंटन कोर्ट में पानी

महामाया स्पोर्टस स्टेडियम में हाल ही में बैडमिंटन कोर्ट में पानी टपकने का वीडियाे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया गया। इसकी वजह से कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए गए। इस मामले में अफसरों का कहना है कि बैडमिंटन कोर्ट के ऊपर सोलर पैनल लगाया जाना है। इसके लिए छेद किया गया था, उससे ही कोर्ट में पानी टपक रहा था। अब वह छेद बंद करा दिया गया है। जल्द ही सोलर पैनल लगाने का कार्य किया जाएगा।

महामाया स्पोर्टस स्टेडियम में सुंदरीकरण का कार्य अगस्त माह में पूरा किया जाना था, लेकिन बजट की कमी, खराब मौसम सहित अन्य कारणों से कार्य में दूरी हुई है। यदि जल्द ही बजट जारी हो गया तो तो दिसंबर तक कार्य पूरा करा लिया जाएगा। – महेंद्र सिंह, प्रभारी अधीक्षण अभियंता, यूपी सिडको

Share This Article
Leave a Comment