
नई दिल्ली। दिल्ली में SIR के विरोध में रविवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कनॉट प्लेस में घुसने से पहले ही पुलिस ने मिंटो रोड पर करीब 80 से छात्रों को रोककर हिरासत में ले लिया।
प्रदर्शन का आह्वान छात्र संगठन दिशा की ओर से किया गया था। संगठन की मांग थी कि चुनाव आयोग की ओर से कराई जा रही SIR की प्रक्रिया रद की जाए। प्रदर्शन में शामिल छात्र मिंटो रोड से कनॉट प्लेस की ओर बढ़ रहे थे।
इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। नई दिल्ली जिले में धारा 163 लागू होने के चलते पुलिस ने छात्रों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी। पुलिस की कार्रवाई के चलते छात्र कनॉट प्लेस तक नहीं पहुंच सके।
मिंटो रोड पर छात्रों को रोका, हिरासत में लिया
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, रविवार को बड़ी संख्या में छात्र मिंटो रोड पर जुटे और वहां से जंतर-मंतर की ओर मार्च शुरू किया। छात्र नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया।
प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराना चाहते थे। पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकते हुए हिरासत में ले लिया।
