ठंड से बचने के लिए चारपाई के नीचे जलाई थी आग, दो जुड़वा बहनों की जलकर मौत

Rohit Kumar
1 Min Read

मैनपुरी: यूपी केमैनपुरी में दर्दनाक हादसा सामने आया है। जुड़वां बहनों की जलकर मौत हो गई। हादसा तब हुआ, जब ठंड से बचने के लिए घरवालों ने अलाव जलाया था। चारपाई में दोनों बहनें सो रहीं थीं। बालू और गीले कंबल डालकर आग बुझाई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

मैनपुरी एसपी विनोद कुमार ने बताया कि कस्बा औंछा में दिलीप यादव की 5 महीने की जुड़वां बेटियां हैं। मां ने ठंड से बचाने के लिए खाट के नीचे आग जलाई थी, जो धीरे-धीरे फैल गई और दोनों बच्चियां गंभीर रूप से जल गईं। बच्चों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।

Share This Article
Leave a Comment