चार मंजिला भवन में फर्नीचर की दुकान में लगी आग, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू; कोई हताहत नहीं

Rohit Kumar
2 Min Read

गाजियाबाद के एक फर्नीचर शॉप में आग लग गई। आग लगने के बाद वहां अफरातफरी की स्थिति बन गई। इस अगलगी का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आग की लपटों को साफ देखा जा सकता है। इस दौरान आग से कुछ ही दूर पर कई लोग भी खड़े नजर आ रहे हैं। आग की वजह से उठ रहे काले धुएं को भी वहां देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह आग अंकुर विहार थाना क्षेत्र के डीएलएफ में स्थित चार मंजिला भवन में फर्नीचर की यह दुकान थी। रविवार को अचानक इस दुकान में आग लग गई। जल्द ही इस आग ने विकला रूप ले लिया। जिसके बाद वहां अफरातफरी की स्थिति बन गई।

बताया जा रहा है कि लोगों ने तुरंत इशका सूचना फायर ब्रिगेड को दी थी। जिसके बाद अग्निशमन दल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि फायर स्टेशन से दो गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। फायर कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से इस आग पर काबू पाया है। हालांकि, इस अगलगी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फर्नीचर दुकान के मालिक का नाम फैजान बताया जा रहा है। यह दुकान डाबर तालाब के फैजान की बताई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment