आईजीआई एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का खुलासा, प्लास्टिक बोतल के ढक्कन में छिपाया गया था 170 ग्राम सोना

Amit
2 Min Read

IGI Airport gold smuggling: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने तस्करी की एक अनोखी कोशिश नाकाम कर दी। दुबई से फ्लाइट AI-996 से आए एक भारतीय यात्री के पास से 170 ग्राम सोना बरामद किया गया, जिसे उसने बड़ी चालाकी से प्लास्टिक की बोतल के ढक्कन के नीचे छिपा रखा था।

ग्रीन चैनल से निकलते वक्त पकड़ा गया यात्री

घटना 25 अक्टूबर की सुबह की है, जब यात्री ग्रीन चैनल से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। कस्टम अधिकारियों ने पहले से ही संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी हुई थी और गुपचुप तरीके से उसे फ्लाइट गेट से ट्रैक कर रहे थे। जांच के दौरान जब उसके बैग को एक्स-रे मशीन से गुजारा गया, तो स्क्रीन पर संदिग्ध आकृति दिखाई दी। इसके बाद जब बोतल की बारीकी से जांच की गई, तो उसके कैप के नीचे गोल आकार का सोने का टुकड़ा बरामद हुआ।

कस्टम ने जब्त किया सोना, जांच जारी

कस्टम विभाग ने बरामद सोने को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत जब्त कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी यात्री किसी अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ है या नहीं।

Share This Article
Leave a Comment