फेमस एक्ट्रेस पूनम पांडे का निधन, सर्वाइकल कैंसर की वजह से हुई मौत, सदमे में फैंस

Rohit Kumar
2 Min Read

मशहूर एक्ट्रेस और लॉकअप कंटेस्टेंट पूनम पांडे को लेकर चौंकाने वाली खबर आ रही है। पूनम पांडे (Poonam Pandey) से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट जमकर वायरल हो रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि सर्वाइकल कैंसर के कारण उनका निधन हो गया है। पूनम पांडे से जुड़ी ये पोस्ट उन्हीं के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर हुई है। ये पोस्ट देख लोग भी हैरत में हैं और यकीन नहीं कर पा रहे हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा दिखाई दिया कि ये सुबह हमारे लिए बहुत ही मुश्किल व दुखद साबित हुई।

‘लॉकअप’ (Lock Upp) स्टार पूनम पांडे (Poonam Pandey) की इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा नजर आया, “आज सुबह हमारे लिए बहुत ही मुश्किल और दुखद रही। हमें ये बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम पांडे को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है। जो भी उनके संपर्क में आया था, वह उनसे बहुत ही प्यार से मिला। इस दुख की घड़ी में हम निजता की मांग करते हैं।” पूनम पांडे के इंस्टाग्राम एकाउंट पर ये पोस्ट देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं। कुछ का मानना है कि पोस्ट फेक है तो वहीं कुछ का कहना है कि उनका एकाउंट ही हैक हो गया है।

बता दें कि पूनम पांडे ने कई फिल्मों में हाथ आजमाया है, जिसमें ‘नशा’ से लेकर ‘द जर्नी ऑफ कर्मा’ तक का नाम शामिल है। पूनम पांडे की टीम का भी मामले पर बयान आया है। उनका कहना है कि जिंदगी के आखिरी पलों में वह कानपुर में मौजूद अपने घर में थीं और वहीं उन्होंने आखिरी सांसें लीं। उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी अभी भी सामने आनी बाकी है।

Share This Article
Leave a Comment