बर्थ-डे फायर कैंडल के स्टाक में धमाका, दो की मौत, दो गंभीर, मची अफरातफरी

Rohit Kumar
2 Min Read

सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र में बर्थ-डे कैंडल बनाने के दौरान जोरदार ब्लास्ट हुआ है। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटते ही जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनी गई। हादसे के बाद मौके पर भीषण आग लग गई और इस आग में चार लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने किसी तरह आग की लपटों पर काबू पाया है।

दरअसल, यह घटना रविवार को गंगोह थाना क्षेत्र के गांव बोढ़पुर में घटी है। जहां एक घर में बर्थ-डे कैंडल बनाई जा रही थीं। जिस मकान में कैंडल बनाई जा रही थी, उसमें शहजाद, इजाजुल, मोनिस और समीर काम कर रहे थे। ये सभी लोग रोजाना की तरह रविवार को भी काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी बीच अचानक मकान में रखे एलपीजी सिलेंडर में आग लग गई। इससे पहले कि चारों कुछ समझ पाते एक तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया।

तेज धमाके से दहला गांव

धमाका इतना तेज था कि पूरा गांव दहल गया। आनन-फानन में दुर्घटना की सूचना पुलिस व दमकल कर्मियों को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची। वहींं, दमकल कर्मियों की टीम ने किसी तरह आग की लपटों पर काबू पाया।

चारों को हायर सेंटर रेफर किया गया

बताया जा रहा है कि घायलों को गंगोह अस्पताल भेजा गया था, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अब इन सभी का इजाज सहारनपुर जिला अस्पताल में चल रहा है।

Share This Article
Leave a Comment