कासना पुलिस ने एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना कासना पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने एक शराब तस्कर विनोद पुत्र लीले निवासी ग्राम घंघौला थाना कासना गौतमबुद्धनगर को कुलीपुरा चौराहे के पास से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 90 टैट्रा पाउच कैटरीना देशी शराब बरामद की है।अभियुक्त शातिर किस्म शराब तस्कर है।जिसके विरूद्ध लगभग आधा दर्जन शराब और गांजा तस्करी के मुकदमे विभिन्न थानों में पंजीकृत हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment