दिल्ली- दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष संजय गहलोत ने निगम में हाल ही में उत्पन्न ठेकेदारी के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है l गहलोत ने कहा कि संज्ञान में आया है कि निगम के कुछ सफाई कर्मचारियों को ठेकेदारी के अधीनस्थ कार्य करने हेतु टेंडर जारी कर दिया गया है और प्राइवेट सफाई कर्मचारी प्रत्येक जोन में कार्य करते हुए देखे जा रहे हैं l संजय गहलोत के मुताबिक दशकों से पीढ़ी दर पीढ़ी विशेष समुदाय के लोग सफाई कार्य में कार्यरत है l जिससे उनका जीवन यापन हो रहा है उन्होंने कहा है कि जिस समय मल मूत्र से भरे हुए ड्रम अपने हाथों से कर्मचारी धलावदर तक पहुंचा करते थे l और वहां से मजनू का टीला से आसपास खाली करके बाद में ड्रम की धुलाई करके वापस उसी स्थान पर रखा करते थे l उस समय किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी की सफाई कर्मचारी को ठेके पर करवाने की l धरना प्रदर्शन किया जायेगा l
रिपोर्ट : सुनील कोली
(स्पेशल स्टोरी हेड)
