दादरी पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को लिया पुलिस अभिरक्षा में

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना दादरी पुलिस ने दो लुटेरों आशिक और काले को कटहैरा नाले की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर शनिवार को एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है।पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने लूट के पाँच मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।अभियुक्तगणों ने पूछताछ पर बताया कि 2 जून 2023 को हम तीनों ने अग्रसैन इण्टर कॉलिज के सामने एक टैम्पो को रूकवाकर टैम्पू चालक का एक मोबाइल और 900 रुपये लूट लिये थे। बरामद एक वीवो मोबाइल टैम्पो चालक से लूटा था हमसे बरामद 500 रुपये वही है जो हमने लूटे थे। अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं।जिनके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment