ग्रेटर नोएडा संवाददाता, भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप नगर निकाय की निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में गुरुवार को उपजिलाधिकारी सदर अंकित कुमार ने नगर पंचायत बिलासपुर में पहुंचकर नगरीय निकाय की निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण करते हुए बीएलओ द्वारा किए जा रहे परिवर्धन विलोपन और संशोधन के कार्य की गहन जांच की। उप जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देश देते हुए कहा कि नगर निकाय की निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप संपन्न हो इस प्रकार से आपके द्वारा अपना कार्य संपादित किया जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर अंकित कुमार के द्वारा नगर पंचायत बिलासपुर कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी के द्वारा कार्यालय में पहुंचकर उपस्थिति पंजिका, पत्रावलियों के रख रखाव एवं साफ-सफाई का गहनता के साथ निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालय में मानकों के अनुरूप पत्रावलियों का रखरखाव एवं कार्यालय परिसर में साफ सफाई पर विशेष फोकस रखा जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी के साथ नगर पंचायत बिलासपुर के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
उपजिलाधिकारी सदर ने नगर पंचायत बिलासपुर में नगरीय निकाय की निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम का किया औचक निरीक्षण
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- ग्रेटर नोएडा में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश: 3 शातिर चोर गिरफ्तार, 18 मोटरसाइकिलें बरामद
- नोएडा में त्योहारों से पहले बड़ी कार्रवाई: दादरी पुलिस ने पकड़ी 4 लाख रुपये के अवैध पटाखों की खेप, 2 गिरफ्तार
- ग्रेटर नोएडा: दो बार सील होने के बाद भी अवैध 5 मंजिला इमारत का निर्माण जारी, प्राधिकरण की कार्यशैली पर सवाल
- नोएडा में सड़कों पर उतरे बैंक कर्मचारी: काले कपड़े पहनकर दर्ज कराया विरोध, जानें क्या हैं प्रमुख मांगें
- दिल्ली हादसे के बाद जागा नोएडा प्राधिकरण: 81 गांवों में जर्जर मकानों का सर्वे शुरू, खाली करने के नोटिस
- जेवर एयरपोर्ट के आसपास आएंगी दुनिया की बड़ी कंपनियां, 2000 हेक्टेयर में बनेगा एविएशन हब
- नोएडा: उस निर्माणाधीन अवैध मॉल पर चला बुलडोजर, जहां प्राधिकरण टीम पर हुआ था हमला, इंजीनियरों पर छिड़का डीजल
- कनावनी किसानों का धरना 29 वें दिन भी जारी, अब इंदिरापुरम विस्तार में प्लॉट आवंटन के खिलाफ मोर्चा
