ग्रेटर नोएडा की निंबस सोसायटी के फ्लैट में मिला B.Tech छात्र का शव

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा। बीटा दो कोतवाली क्षेत्र स्थित निंबस एक्सप्रेस पार्क व्यू सोसायटी में रहने वाले छात्र आदित्य त्रिपाठी ने पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सोसायटी के 19वें फ्लोर पर अपने तीन दोस्तों के साथ रहते थे।

आदित्य नॉलेज पार्क स्थिति लायड कालेज से बीटेक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। सोमवार शाम उनके दोस्त दिल्ली गए थे। आदित्य फ्लैट पर अकेले थे तभी उन्होंने आत्महत्या कर ली।

पुलिस के प्रथम दृष्टया जांच के दौरान पता चला है कि निजी कारणों से छात्र मानसिक तनाव में थे। इसी के चलते उन्होंने अपनी जान दी है। पुलिस ने मामले की सूचना छात्र के स्वजन को दे दी है।

Share This Article
Leave a Comment