19 साल के युवक की बेरहमी से हत्या, सुबह पार्क में मिला शव

Amit
1 Min Read

तेजधार हथियार से किया गया हमला, फोरेंसिक टीम मौके पर, पुलिस ने शुरू की जांच

हरियाणा, बहादुरगढ़। शहर के भगत सिंह पार्क में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसकी पहचान 19 साल के यंशु के रूप में हुई है, जो दयानंद नगर का रहने वाला था।

पुलिस के अनुसार, यंशु मंगलवार शाम दूध लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। बुधवार सुबह जब लोग पार्क में टहलने गए तो उन्होंने वहां एक शव पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को खबर दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि युवक के गले और शरीर पर कई जगह तेज हथियार से वार किए गए हैं। इससे साफ है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुलाया है, जो मौके से सबूत इकट्ठा कर रही है।

युवक के परिवार का कहना है कि यंशु की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने पुलिस से आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग की है।

पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment