कोच में अवैध रूप से ले जा रहे थे सिलेंडर, लखनऊ से निकली ट्रेन में लगी आग, 9 की मौत, 20 घायल

Rohit Kumar
1 Min Read

तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन की एक बोगी में आग लग गई। मदुरै कलेक्टर ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 20 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। मरने वालों में ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश के हैं।

सीतापुर की एक ट्रेवल एजेंसी ने इस कोच की थर्ड पार्टी बुकिंग कराई थी। इसमें 63 लोग सफर कर रहे थे।

अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की घटना की सूचना सुबह करीब 5.15 बजे मिली। जब ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी हुई थी। दक्षिण रेलवे का कहना है कि ट्रेन के प्राइवेट पार्टी कोच में यात्री अवैध रूप से गैस सिलेंडर ले जा रहे थे। इसी वजह से आग लगी। घायलों को गवर्नमेंट राजाजी कॉलेज मदुरै में भर्ती करवाया गया है।

Share This Article
Leave a Comment