नई दिल्ली। दिल्ली में मध्य जिले की स्पेशल स्टाफ की टीम ने कोडीन सीरप की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान बुराड़ी के अरशद अंसारी के रूप में हुई है। उसके कब्जे से कोडीन सीरप की सीलबंद 13 बोतलें बरामद हुई हैं।
पुलिस इससे प्रतिबंधित सामान के स्रोत का पता लगाने, सप्लाई चेन में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच कर रही है।
उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह के मुताबिक, 24 जून को सूचना मिली थी कि कोडीन सीरप की अवैध बिक्री में शामिल एक व्यक्ति खेप लेकर मीना बाजार, जामा मस्जिद के गेट नंबर दो के पास आने वाला है। टीम ने जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया।

