ग्रेटर नोएडा में पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप, जानें पूरी खबर

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित पूजा एंक्लेव कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों पर चिपियाना चौकी के बाहर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पत्नी, ससुर और साले समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़ित नवीन का आरोप है कि दो दिन पहले वह अपनी पत्नी को करनाल से डॉक्टर को दिखा कर घर लौटे थे। तभी घर पर उन्हें उनका साला मनोज मिला। नवीन का आरोप है कि मनोज उनसे गाली गलौज करने लगा। इसकी शिकायत लेकर वह चिपियाना चौकी पर पहुंचे। इसी दौरान साला, उनकी पत्नी और ससुर समेत कई लोग वहां पहुंच गए और चौकी के बाहर आरोपियों ने उन पर हमला किया। हमले में उन्हें काफी चोट आई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नवीन की पत्नी सपना, साले मनोज, ससुर ब्रह्म सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बिसरख कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर सिंह का कहना है कि पीड़ित का पत्नी से विवाद चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment