नोएडा में स्कूल बसों की चेकिंग तेज, सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर एक्शन

News Desk
2 Min Read

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर परिवहन विभाग ने शुरू किया मिशन सेफ फ्यूचर के तहत के बुधवार को जनपद के विभिन्न स्थानों पर 140 स्कूली वाहनों की चेकिंग की।

इस बीच चालकों के पास लाइसेंस न होना, सीट बेल्ट न लगाने और मानक वाले स्टीकर फटे होने समेत अन्य नियमों के उल्लंघन पर 27 बसों के चालान काटने की कार्रवाई की। उन्होंने स्कूल प्रबंधकों को 15 जुलाई तक सभी मानक पूरे करने की सख्त हिदायत दी है।

140 स्कूली वाहनों को जांचा

एआरटीओ डा. उदित नारायण पांडेय ने बताया कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ””मिशन फ्यूचर”” के तहत विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान में मुख्य बिंदुओं के आधार पर मानकों की जांच की गई, जिसमें 140 स्कूली बसें व वैन के फिटनेस, परमिट और रजिस्ट्रेशन दस्तावेज को देखा गया।

साथ ही वाहनों में गति सीमा, अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट-एड बाक्स की उपलब्धता जांची गई। स्कूल वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस व उनके रिफ्लेक्सिस का मौके पर सत्यापित किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

स्कूल वाहनों को सुरक्षित बनाना लक्ष्य

मिशन सेफ फ्यूचर का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि हर स्कूल वाहन को सुरक्षित बनाना है। सभी स्कूल प्रबंधन और वाहन स्वामी नियमों का सख्ती से पालन करें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजते समय वाहन की वैधता और सुरक्षा मानकों की जांच जरूर कर लें।

Share This Article
Leave a Comment