केंद्र ने डीजल के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ाया, घरेलू कच्चे तेल पर टैक्स में कटौती

Rohit Kumar
1 Min Read

सरकार ने बृहस्पतिवार को डीजल के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ाकर सात रुपये प्रति लीटर कर दिया. साथ ही विमान ईंधन (ATF) पर दो रुपये प्रति लीटर का कर फिर से लगाया गया है. हालांकि घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर कर कम किया गया है

सरकार ने अप्रत्याशित लाभ कर की तीसरे पखवाड़े की समीक्षा में डीजल के निर्यात पर कर पांच रुपये से बढ़ाकर सात रुपये प्रति लीटर कर दिया है. वहीं एटीएफ पर फिर से दो रुपये प्रति लीटर का कर लगाया गया है

पिछले महीने सरकार ने एटीएफ निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर समाप्त कर दिया था.

इसके अलावा, घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर कर को 17,000 रुपये प्रति टन से घटाकर 13,000 रुपये प्रति टन कर दिया गया है.

Share This Article
Leave a Comment