हरियाणा: जमीन के झगड़े में देवर ने की भाभी की हत्या

Amit
1 Min Read

हरियाणा – डबवाली क्षेत्र के सुखेराखेड़ा गांव में ज़मीन संबंधी पुराने पारिवारिक विवाद ने एक दुखद मोड़ ले लिया। आसाखेड़ा रोड स्थित एक ढाणी में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला, राममूर्ति, पर कथित तौर पर उनके देवर संजय ने कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

 पुलिस सूत्रों के अनुसार, संजय ने सिर और गर्दन पर वार किए। बताया गया है कि राममूर्ति का पति और बच्चे कई वर्षों से उससे अलग रह रहे थे। हत्या के पीछे पारिवारिक जमीनी विवाद को मुख्य कारण माना जा रहा है।

मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Share This Article
Leave a Comment