साप्ताहिक बाजार से लौट रहे व्यापारी को मारी गोली, मौके पर मौत

Amit
1 Min Read

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में सोमवार रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोहम्मद मंजूर (उम्र 45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो राजौरी गार्डन के टीसी कैंप इलाके में रहता था।

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद मंजूर साप्ताहिक बाजारों में कपड़े बेचने का काम करता था और घटना के समय वह मादीपुर के बाजार से अपने रिक्शे पर लौट रहा था। रात करीब 10 बजे के आसपास हमलावरों ने उन्हें नजदीक से गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Share This Article
Leave a Comment