नोएडा। श्रीराम मित्र मण्डल नोएडा द्वारा सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में आयोजित श्रीरामलीला मंचन के चौथे दिन मुख्य अतिथि बिमला बाथम अध्यक्ष महिला आयोग उत्तर प्रदेश, सुरेश गुप्ता अध्यक्ष अग्रवाल मित्र मंडल एवं संजय गुप्ता चैयरमैन रामाज्ञा स्कूल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ लीला का शुभारंभ हुआ । श्रीराम मित्र मंडल राम लीला समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल एवं महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान कर और अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया। दीप प्रज्वलन के पश्चात सीता स्वयंवर में आये विभिन्न अतिथियों का राजा जनक द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है और ततपश्चात स्वयंवर हेतु शिव धनुष तोड़ने हेतु सभी अतिथि अपना प्रयास करते हैं परंतु राजा जनक देखते हैं कि रावण ,बाणासुर जैसे तमाम योद्धा आये लेकिन धनुष को हिला तक नहीं सके। यह देखकर जनक जी व्याकुल हो उठते हैं। इसके बाद जनक जी धनुष न टूटने पर विलाप कर कहते हैं कि लगता है अब पृथ्वी वीरों से खाली हो गई है। लक्ष्मण जी उनकी बात सुनकर क्रोध कर कहते हैं कि अगर भईया राम आज्ञा दे यह धनुष क्या पूरा ब्रह्माण्ड को तोड़-मरोड़ डालू । राम जी लक्ष्मण को शांत करते हैं। इसके बाद विश्वामित्र भगवान राम को आदेश देते हैं‘‘उठहु राम भंजहु भवचापा। मेटहु तात जनक परितापा’’।भगवान राम धुनष की प्रत्युन्चा चढ़ाते हैं कि धनुष टूट जाता है सभी जनकपुर वासियों में खुशी दौड़ जाती है सीता जी राम को वर माला डालती हैं। सुर नर मुनि फूलों की वर्षा करते हैं। शिव धनुष के टूटने की बात सुनकर परशुराम जी आते हैं और जनक जी को कहते हैं हे दुष्ट धनुष किसने तोड़ा है इसके बाद लक्ष्मणव परशुराम का संवाद होता है। बाद में परशुराम जी को ज्ञात हो जाता है कि राम और कोई नहीं साक्षात विष्णु का अवतार हैं और वह क्षमा मांगते हुए कहते हैं । क्षमा के बाद परशुराम जी महेंद्र पर्वत पर लौट जाते हैं तत्पश्चात राम एवं सीता द्वारा एक दूसरे को वरमाला पहनाई गई। इसी के साथ चौथे दिन की लीला मंचन का समापन हुआ । इस अवसर पर समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग ,मुख्य संरक्षक मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, सह-कोषाध्यक्ष अनिल गोयल,उपमुख्य संरक्षक राजकुमार गर्ग,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल,बजरंगलाल गुप्ता, चौधरी रविन्द्र सिंह, तरुणराज, एस एम गुप्ता, पवन गोयल, आत्माराम अग्रवाल, मुकेश गोयल, मुकेश अग्रवाल, शांतनु मित्तल, मनीष गुप्ता, चन्द्रप्रकाश गौड़, गौरव मेहरोत्रा, मनीष गोयल, आर के उप्रेती,गौरव गोयल,सुधीर पोरवाल, मनोज सिंघल,राजकुमार बंसल, गौरव चौधरी, संतोष त्रिपाठी, प्रवीण गोयल, अर्जुन अरोड़ा, रोहताश गोयल, बीना बाली, सहित श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के सदस्यगण व शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्तिथ रहे। श्रीराम मित्र मंडल नोएडा के मीडिया प्रभारी चंद्रप्रकाश गौड़ ने बताया कि 30 सितंबर को राम बारात शोभा यात्रा, राम राज्याभिषेक की घोषणा, मंथरा कैकई संवाद, कैकई राम नारद संवाद, कैकई दशरथ संवाद, राम बनवास आदि प्रसंगों का मंचन किया जायेगा।श्रीराम बारात शोभायात्रा दोपहर बाद 2 बजे सेक्टर-20 के हनुमान मंदिर से निकाली जायेगी, जो डीएम चौराहा, हरौला, सेक्टर-9,10,11,12,55,खोड़ा लेबर चौक होते हुए सेक्टर-62 रामलीला स्थल तक जायेगी।
‘‘उठहु राम भंजहु भवचापा। मेटहु तात जनक परितापा’’ शिव धनुष तोड़ श्रीराम ने जीता स्वयंवर।
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- नोएडा में बढ़ेगा ई-बस बेड़ा, टाटा लगाएगी 10 ई-चार्जिंग स्टेशन और देगी 5 बसें
- ड्यूटी में लापरवाही पर नोएडा पुलिस का एक्शन, चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित
- नोएडा जिला अस्पताल में आयुष्मान भुगतान पर सवाल, सर्जनों की शिकायत के बाद तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित
- ग्रेटर नोएडा के 45 बस स्टैंड होंगे स्मार्ट, सोलर सिस्टम और जीपीएस डिस्प्ले से लैस
- ग्रेटर नोएडा के किसानों की सीएम दरबार में दस्तक, 4% आबादी भूखंड और भ्रष्टाचार पर जांच की मांग
- नोएडा में तेज रफ्तार कार का कहर, युवक की दर्दनाक मौत
- फर्जी आधार, 12 बैंक खाते और हवाला कारोबार; पहचान बदल 6 साल से नोएडा में छुपा था चीनी नागरिक लियाओ लोंगहुई
- नई दिल्ली में भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम, लोगों से यात्रा टालने की अपील

