स्कूल में बम की धमकी निकली फर्जी, छात्र ने परीक्षा से बचने के लिए भेजा था ईमेल

Amit
2 Min Read

साइबर सेल की मदद से फर्जी ईमेल भेजने वाले छात्र की पहचान हुई

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के एक निजी स्कूल को भेजा गया बम की धमकी वाला ईमेल फर्जी निकला। पुलिस ने जांच कर पता लगाया कि धमकी ईमेल एक छात्र ने परीक्षा से बचने के लिए भेजा था।

पश्चिम विहार ईस्ट थाना पुलिस के अनुसार, गुरुवार को विशाल भारती पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें एक ईमेल मिला है जिसमें स्कूल परिसर में बम लगाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और मानक बम धमकी प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई शुरू की। स्कूल भवन को तुरंत खाली कराया गया और बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड को तलाशी के लिए बुलाया गया।

कड़ी जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर पुलिस ने इसे फर्जी धमकी घोषित किया। इसके बाद साइबर सेल की मदद से ईमेल भेजने वाले की पहचान की गई। जांच में पता चला कि धमकी ईमेल एक किशोर छात्र ने भेजा था। पूछताछ में छात्र ने कबूल किया कि उसने यह मेल इसलिए भेजा ताकि परीक्षा रद्द हो जाए और स्कूल में छुट्टी घोषित हो। पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Share This Article
Leave a Comment