दुष्कर्म के अभियोग का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

नोयडा संवाददाता, थाना सेक्टर 24 पुलिस ने दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त महेश सिंह पुत्र नगीना सिंह निवासी बी 9 दैनिक जनेऊ अपार्टमेंट वसुंधरा इन्कलेव दिल्ली हाल पता ई-22 सेक्टर 12 नोएडा को मेट्रो मार्किट सेक्टर 12 नोएडा के पास से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।10 जनवरी 2023 को अभियुक्त महेश सिंह के द्वारा एक लड़की को ग्रेजुएशन में एडमीशन दिलाने के बहाने अपने मकान पर बुलाकर जबरदस्ती बलात्कार किया गया था। जिसकी सूचना के आधार पर थाना सेक्टर 24 पर मुकदमा अपराध संख्या 08/2023 धारा 376 भादवि के तहत पंजीकृत किया गया था।जिसके पश्चात थाना सेक्टर -24 पुलिस द्वारा घटना के करीब 6 घण्टे पश्चात अभियुक्त महेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment