भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय छोकर ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Amit
1 Min Read

हरियाणा।  हरियाणा विधानसभा चुनाव की पहली सूची जारी होने के बाद भाजपा में नाराजगी का दौर जारी है। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय छोकर ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। छोकर ने समालखा विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

भाजपा ने समालखा सीट से पूर्व मंत्री करतार भड़ाना के बेटे मनमोहन भड़ाना को टिकट दिया है, जिस पर संजय छोकर असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने पार्टी के इस फैसले से नाराज होकर इस्तीफा दिया और निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि इससे पहले वीरवार को शशिकांत कौशिक ने भी टिकट न मिलने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा कि वे 8 सितंबर को चुनाव लड़ने को लेकर अंतिम फैसला लेंगे।

Share This Article
Leave a Comment