भाजपा ने पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, पीएम मोदी व जेपी नड्डा समेत कई नाम शामिल

Rohit Kumar
2 Min Read

भारतीय जनता पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. हालांकि इस सूची में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का नाम नहीं है। इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी चीफ जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं का नाम है.

बीजेपी के स्टार प्रचारकों की यह लिस्ट यूपी चुनाव को देखते हुए पहले चरण में चुनाव प्रचार के लिए तैयार की गई है. इसमें भाजपा यूपी प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह, यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह का भी नाम है।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, ​​डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, संजीव बाल्यान, जसवंत सैनी, सांसद हेमा मालिनी, अशोक कटारिया, सुरेंद्र नगर, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह और चौधरी भूपेंद्र सिंह. स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नाम है।

बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में बीएल वर्मा, राजवीर सिंह ‘राजू भैया’, एसपी सिंह बघेल को भी शामिल किया है. इसके साथ ही साध्वी निरंजन ज्योति, कांता कर्दम, रजनीकांत माहेश्वरी, मोहित बेनीवाल, धर्मेंद्र कश्यप, जेपीएस राठौर और भोला सिंह खटीक का भी नाम इस सूची में है.

आपको बता दें कि यूपी में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। इसमें आगरा, मथुरा, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, अलीगढ़ और बुलंदशहर शामिल हैं। इसके लिए 14 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी किया गया है और 21 तारीख को नॉमिनेशन की आखिरी तारीख है.

गौरतलब है कि कोविड के बढ़ते मामलों के चलते फिलहाल 22 जनवरी तक रैलियों और चुनाव प्रचार पर रोक है. ऐसे में नेता और राजनीतिक दल इस समय वर्चुअल रैली पर जोर दे रहे हैं.

Share This Article
Leave a Comment