यूक्रेन से सकुशल वापस लौटे एम॰बी॰बी॰एस॰ के छात्र चिराग़ पाल से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

Rohit Kumar
2 Min Read

आज दिनांक 4 मार्च 2022 को भाजपा कार्यकर्ताओं ने यूक्रेन से सकुशल वापस लौटे एम॰बी॰बी॰एस॰ के छात्र चिराग़ पाल से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल।
जनपद गौतमबुद्ध नगर के बिसरख गाँव निवासी चिराग़ पाल सुपुत्र श्री मनेश कुमार पाल जो कि डेनीप्रो स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी ,यूक्रेन से एम॰बी॰बी॰एस॰ (प्रथम वर्ष ) के छात्र हैं और वहीं पर रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे थे। हाल ही में रुस और यूक्रेन के छिड़े भीषण युद्ध के कारण वहाँ फँसे हज़ारों छात्रों में से एक चिराग़ पाल सकुशल अपने देश लौटकर अपने परिवार के साथ बेहद खुश नज़र आ रहा था।चिराग़ पाल ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेहतर कूटनीति के कारण है वह व उसके जैसे हज़ारों छात्र आज सुशल वापस लौट रहे हैं। चिराग़ ने बताया कि एडवाईजरी जारी होने के बाद रुस स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारी लगातार भारतीय छात्रों के संपर्क ने बने हुए है व उनको वहाँ से सुरक्षित निकलवाने के लिए पूरी महनत कर रहे हैं इतना ही नहीं भारत पहुँचने पर जिस प्रकार भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रीयों व अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया वह हमारे लिए काफ़ी भावुक पल थे। चिराग़ ने अपनी सकुशल देश वापसी पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का हृदय से आभार प्रकट किया और कहा कि आज मेरे गाँव में मेरे घर आकर आज भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मुझसे व मेरे परिजनों से मुलाक़ात करके हम सबका मनोबल बढ़ाया है वह काफ़ी सराहनीय है प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी की अपने नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता को प्रकट करता है। भाजपा के प्रतिनिधि मंडल में गौतमबुद्ध नगर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र नागर,भूपेश चौधरी,मीडिया प्रभारी करमबीर आर्य,सतपाल शर्मा,ज्योत्सना सिंह,स्वाति सकसेना,राकेश शर्मा,रोहित नागर आदि पदाधिकारी व कार्यकरता शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment