हिमाचल के गगरेट से उद्योग कर्मचारी की बाइक चोरी, मामला दर्ज कर जांच की शुरू

Amit
2 Min Read

हिमाचल प्रदेश। गगरेट में एक होटल के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। खाना खाने आए एक कर्मचारी की बाइक को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चुरा लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गगरेट-मुबारिकपुर सड़क मार्ग पर स्थित एक होटल के बाहर एक उद्योग कर्मचारी की मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। बाइक के मालिक गुरपाल सिंह, निवासी गांव बग्गा बरोटा गुरुवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने दोस्तों के साथ होटल में भोजन करने आया था।

गुरपाल ने अपनी बाइक होटल की पार्किंग में खड़ी की थी। खाना खत्म करने के बाद जब वह बाहर निकला, तो बाइक गायब थी। पहले उसने अपने स्तर पर बाइक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर आखिरकार 2 अगस्त को गगरेट थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने बाइक चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी संजीव भाटिया ने पुष्टि करते हुए बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत पर गगरेट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोर का सुराग लगाया जा सके।

Share This Article
Leave a Comment