नोएडा में जुबैर ने लड़की से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो… अब वायरल करने की धमकी देकर बना रहा मतांतरण का दबाव

Rohit Kumar
2 Min Read

नोएडा। नोएडा पुलिस ने जुबैर नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। जुबैर के खिलाफ नोएडा में युवती ने रेप और जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाने की शिकायत दी है। ये युवती नोएडा के सेक्टर 63 स्थित एक कंपनी में काम करती है। युवती का आरोप है कि जुबैर ने रेप का वीडियो वायरल करने की धमकी दी और कहा कि धर्मांतरण करो। युवती ने लगातार दबाव डाले जाते देखकर आरोपी की शिकायत पुलिस से की। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जुबैर को धर दबोचा।

नोएडा पुलिस के मुताबिक युवती गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में रहती है। कुछ वक्त पहले ही उसकी पहचान जुबैर से हुई थी। जुबैर नोएडा के छिजारसी का रहने वाला है। युवती के मुताबिक जुबैर से उसकी बातचीत होने लगी। पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने कहा है कि जुबैर उसे बीती 11 जनवरी को एक होटल ले गया। होटल में उसने युवती से रेप किया। रेप का वीडियो भी जुबैर ने अपने मोबाइल से बना लिया था। युवती के मुताबिक इसके बाद ही लगातार जुबैर उस पर दबाव डालने लगा। पुलिस से युवती ने कहा है कि जुबैर ने इस्लाम कबूल करने को कहा। ऐसा न करने पर रेप का वीडियो वायरल करने की लगातार धमकी देने लगा।

युवती के मुताबिक जुबैर जब लगातार धमकी देने और इस्लाम कबूल करने के लिए दबाव बनाने लगा, तो उसने पुलिस से शिकायत की है। युवती ने रेप का जो वीडियो बनाने का आरोप जुबैर पर लगाया है, उसे पुलिस बरामद करने की कोशिश में जुटी है। जुबैर से पूछताछ भी की जा रही है। बता दें कि यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कानून बना रखा है। अब इस तरह की हरकत करने वालों को इस कानून के तहत सख्त सजा देने का प्रावधान किया गया है। जुबैर पर धर्मांतरण कानून के अलावा रेप संबंधी धारा भी लगाई गई है। ऐसे में आरोप साबित होने पर उसे सख्त सजा मिल सकती है।

Share This Article
Leave a Comment