सीतापुर में त‍िलक से पहले जीजा ने मारी साली को गोली, बेटी और खुद को भी क‍िया शूट; जान‍िए पूरा मामला

Rohit Kumar
1 Min Read

यूपी के सीतापुर जिले में ससुराल आए सिरफिरे ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर बेटी और साली को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार शाम पिसावां थाना क्षेत्र के मूढ़ाकला गांव की है। बताते हैं कि शाहजहांपुर निवासी राजकमल गुप्ता पिसावां स्थित मूढ़ाकला गांव में अपनी ससुराल आया था। शाम करीब साढ़े चार बजे किसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हो गई, फिर राजकमल गुप्ता ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

घर के भीतर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से साली वंदना(25) के सिर पर गोली लगी, जबकि बीस वर्षीय बेटी मोहिनी के पेट में गोली लगी। इसी के बाद आसपास हड़कम्प मच गया। पड़ोसी कुछ कर पाते, राजकमल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। खीरी बार्डर के करीब इलाके में हुई घटना की सूचना मिलते ही एसओ पिसावां भानु प्रताप सिंह मौके पहुंचे और आनन फानन में एम्बुलेंस की मदद से घायल वंदना और मोहिनी को लखनऊ ट्रामा सेण्टर भिजवाया। घटना के कारणों को लेकर परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment