लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली कैंट से 3 करोड़ रुपये की नकदी बरामद, पुलिस ने तीन लोगों को दबोचा

Rohit Kumar
1 Min Read

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने दिल्ली कैंट इलाके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक ये पैसा शाहदरा के एक स्क्रैप डीलर का है।

ताजा जानकारी के मुताबिक, हिरासत में लिए गए तीनों आरोपी इसी स्क्रेप डीलर के लिए काम करते हैं। पुलिस ने इनके पास से 3 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है।

गुरुग्राम से लेकर आए थे नकदी

माना जा रहा है कि तीनों आरोपी ये नकदी गुरुग्राम से लेकर आए थे और दिल्ली के करोल बाग में किसी शख्स को इसको डिलीवर करना था। पुलिस ने फिलहाल तीनों आरोपियों को इनकम टैक्स विभाग के हवाले कर दिया है।

इस मामले में अब आयकर विभाग जांच करेगा कि आखिरकार आरोपी नकदी कहां से लाए थे और इसे किसे देना था। साथ ही आयकर विभाग इसकी भी जांच कर रहा है कि इस नकदी का इस्तेमाल कहीं चुनाव में तो नहीं किया जाना था।

Share This Article
Leave a Comment