नोएडा- संतकबीरनगर जनपद के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता रुकसाना खातून की ओर से थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 10 सितंबर की दोपहर करीब 3 बजे किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर गांव के मुश्ताक अहमद, अनवर अली, सरवर अली और ऐजाज अहमद उनके लड़के अशफाक से गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतर आए।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला किया, जिससे अशफाक को चोटें आईं। जब पीड़िता के देवर मुमताज अहमद ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई।
पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

