नोएडा में ओवरलोडिंग पर बड़ी कार्रवाई, 7 ट्रक-डंपर सीज, 8.5 लाख रुपये जुर्माना वसूला

News Desk
2 Min Read

 नोएडा। परिवहन विभाग और स्थानीय थाना पुलिस की टीम ने सेक्टर-126 क्षेत्र में चलाए संयुक्त अभियान में सात ओवरलोड ट्रक और डंपर को सीज कर कार्रवाई की गई। ओवलोड वाहनों से 8.50 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इन सभी वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान दर्ज किए गए।

वाहन में क्षमता से अधिक भार होने से ब्रेक फेल होने और वाहन पलटने की आशंका बनी रहती है। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले के विभिन्न मार्गों पर संयुक्त टीमें लगातार सक्रिय रहेंगी। ओवरलोडिंग, बिना परमिट और फिटनेस मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी। भविष्य में भी यह कार्रवाई जारी रहेंगी।

एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडेय ने बताया कि सेक्टर-126 क्षेत्र में कार्रवाई इसी क्रम में हुईं। सभी ट्रांसपोर्टरों, वाहन मालिक और ड्राइवरों से अपील की है कि वे वाहनों में निर्धारित क्षमता के अनुसार ही माल लोड करें। इससे सड़कें सुरक्षित रहेंगी और अनावश्यक कानूनी कार्रवाई से बचा जा सकेगा।

यह कार्रवाई जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के अनुपालन में की गई है। इस अभियान से स्थानीय स्तर पर ओवरलोड वाहनों के संचालन पर लगाम लगने की उम्मीद है। ओवरलोड वाहन सड़कों को क्षति पहुंचाने और दुर्घटनाओं की वजह भी बनते हैं।

Share This Article
Leave a Comment