नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित
गाजियाबाद के राकेश मार्ग स्थित टीवीएस एजेंसी पर ग्राहक को वाहन की आरसी न देने का आरोप लगा है। शिकायत के अनुसार 8 फरवरी को दो स्कूटी खरीदी गई थीं, जिनमें से एक की आरसी दे दी गई, जबकि दूसरी की आरसी अब तक नहीं दी गई है।
पीड़ित का आरोप है कि एजेंसी द्वारा लगातार आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन कागजात उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। सेल्स एग्जीक्यूटिव रॉबिन चौधरी से लगातार बातचीत के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला, उल्टा गलत आश्वासन और अभद्र व्यवहार का आरोप भी लगाया गया है। इससे उपभोक्ता को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मामले में संबंधित अधिकारियों से संज्ञान लेकर जल्द समाधान की मांग की गई है।
