ओयो होटल में हुई महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा संवाददाता, थाना सेक्टर 63 पुलिस ने ओयो होटल में महिला की हत्या करने वाले अभियुक्त सोनू कुमार पुत्र अर्जुन सिंह निवासी ग्राम काठमऊ थाना भरथना जिला इटावा वर्तमान पता बिट्टू यादव का मकान बहलोलपुर थाना सेक्टर 63 गौतमबुद्धनगर को हनुमान मंदिर बहलोलपुर से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।गौरतलब है कि वादी द्वारा 1 अप्रैल 2023 को थाना सेक्टर 63 पर तहरीर दी की वादी की पत्नी की अभियुक्त सोनू द्वारा ओयो होटल ले जाकर हत्या कर दी गयी। जिसके सम्बन्ध में थाना सेक्टर 63 पर मुकदमा अपराध संख्या 145/2023 धारा 302 भादवि के तहत पंजीकृत किया गया था।अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि मृतका मेरी दूर की रिश्तेदार थी मृतका से मेरे काफी समय से सम्बन्ध थे। मैं मृतका को अपने साथ लेकर ओयो होटल में गया था। मेरी शादी एक लड़की से तय हो गयी थी। होटल में उसी लड़की का मेरे फोन पर कॉल आ गया था तो मृतका व मेरे बीच वाद विवाद हो गया। जिसको लेकर मैने महिला की हत्या कर दी और हत्या करके होटल से फरार हो गया।गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment