Aam Aadmi Party का आरोप: 650 करोड़ के दवा घोटाले का मुख्य आरोपी देश से कैसे फरार हुआ?

News Desk
1 Min Read

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने सवाल किया है कि दिल्ली सरकार में 650 करोड़ रुपये के दवा घोटाले का मुख्य आरोपी राजीव रंगीला देश से कैसे भाग गया है।

आम आदमी पार्टी ने कहा है कि एसीबी ने एक महीने से ज्यादा समय पहले 2 जून को एफआइआर दर्ज की थी, जिसमें राजीव रंगीला का नाम कम से कम 30 बार लिखा हुआ है।

राजीव रंगीला ने अलग-अलग लोगों के नाम पर फर्जी और शेल कंपनियां बनाई थीं, जिन्हें वह खुद कंट्रोल करता था। इसे लेकर आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि ललित मोदी, विजय माल्या की तरह राजीव रंगीला को भी भगा दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment