स्कूल में फेयरवेल पार्टी के बाद छात्रों का उत्पात, बीच रोड पर खड़ी की कारें, हूटर बजाने के साथ फोड़े पटाखे

Rohit Kumar
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के नोएडा में बीच सड़क पर एक बार फिर युवकों का हुड़दंग देखने को मिला है. युवकों ने गुंडई दिखाते हुए जमकर हूटर बजाय. फिर बीच सड़क पर आतिशबाजी की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 50 का है.

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को कुछ युवक दर्जनों गाड़ियों के साथ सेक्टर 50 पहुंचे. पहले तो युवकों ने बीच सड़क पर गाड़ियां लगाई और हूटर बजाना शुरू कर दिया. इसके साथ ही हुड़दंग करते हुए बीच सड़क पर आतिशबाजी शुरू कर दिया. इस दौरान सभी युवक नाचने लगे. उनलोगों के आतिशबाजी के कारण पूरे इलाके में धुआं-धुआं हो गया.

वीडियो वायरल होने पर पुलिस की कार्रवाई

इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने युवकों के इस हरकत को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. फिर सोशल मीडिया पर डाल दिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो गाड़ियों को सीज कर लिया है.

मामले में नोएडा के एसीपी ने कही ये बात

नोएडा के एसीपी-3 ने बताया कि घटना 3 फरवरी  की है. तत्काल घटना में शामिल दो गाड़ियों को सीज कर लिया गया है. मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और जांच की जा रही है. इसके बाद मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Share This Article
Leave a Comment