दुपहिया वाहन चोरी करने वाला एक चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की तीन बुलेट मोटरसाइकिल बरामद

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना बिसरख पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी करने वाला एक चोर जतिन मोहन उर्फ मन्नु पुत्र चन्द्रमोहन निवासी ए 85/एफ-3 रोज अपार्टमेन्ट पर्यावरण काम्पलैक्स थाना महरौली दिल्ली वर्तमान पता जी 1303 शांति विहार सोसायटी सेक्टर-95 थाना सेक्टर-10 ए गुरुग्राम हरियाणा को थाना क्षेत्र के सुदामापुरी पुलिया के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने चोरी की तीन बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है।अभियुक्त का एक साथी फरार चल रहा है जिसकी तलाश की जा रही है। उक्त अभियुक्त दिल्ली,एनसीआर व आसपास के जिलो मे भीड़भाड़ वाले इलाकों, मॉल इत्यादि के आसपास से नो-पार्किंग मे खड़ी मोटरसाइकिल (विशेषतः बुलेट) को चोरी करते है। जिनके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment